Singrauli News : घर में घुसी बेलगाम पिकअप महिला की हुई दर्दनाक मौत

Singrauli News : माड़ा थाना क्षेत्र के करामी गांव में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज गति से भागती पिकअप एक घर में जा घुसी। पिकअप नंबर MP 66 एल 0425 के घुसने से घर के अंदर काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। घटना रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे में महिला जुकुनी पनिका पति जनकधारी पनिता (55) घर के अंदर बैठकर मसाला कूट रही थी। वह बड़े आराम से अपना काम कर रही थी, उसी समय धड़धड़ाते हुए घर की दीवार को तोड़कर पिकअप घर के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए थे।

चिप्स की डिलेवरी देने गया था पिकअप

जिस पिकअप वाहन ने महिला की जान ली, वह चिप्स की डिलेवरी देने के लिए गांव में गया था। डिलेवरी देने में लेट न हो, इसी के चलते चालक तेज गति से पिकअप को चला रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची माड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों को अलग कराने में लगी रही, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। गुस्साये लोग पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे थे।

बाल-बाल बचे लोग

जिस समय बेलगाम पिकअप वाहन घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा, उस समय घर के अन्य सदस्य भी घर के अंदर थे, जो बाल-बाल बच गए। घर की कच्ची दीवार होने से घर की दीवार जरा सा धक्का लगने से गिर गई।

Singrauli News: अवैध शराब से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सैकड़ों पेटियां 

Leave a Comment