Singrauli News : मोरवा थाना क्षेत्र के पिड़ताली में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मोतीलाल पनिका 58 साल अपने भांजे मनीलाल पनिका के साथ मिलकर घर में शराब और मुर्गा पार्टी की। इसी बीच किसी बात को लेकर मामा और भांजे के बीच कहा-सुनी हो गई, तभी भांजे ने किसी वजनी चीज से मामा के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रात 8 बजे तक घायल बुजुर्ग घर में ही पड़ा रहा। रात में जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। भांजे और बुजुर्ग के परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन वारदात इस की भनक पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूक्ष्मता से जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग की हत्या उसी के भांजे ने की है।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
पुलिस मोतीलाल भांजे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन पहले मामले को छिपाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब जांच और पूछताछ की गई तब मामला सामने आया कि शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, तभी भांजे ने मारपीट की। पुलिस को सूचना गुरुवार सुबह लगी, अगर समय रहते पुलिस को जानकारी नहीं मिलती तो परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर चुके थे। मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही हैं.
Singrauli News: अवैध शराब से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सैकड़ों पेटियां