Singrauli News: जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को एनटीपीसी के उमंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 26 दिव्यांगजनों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने स्वयं हितग्राहियों के बीच पहुंचकर उन्हें ट्राईसाइकिल की चाभियां सौंपी और आत्मीय संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। बैटरी चालित ये ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों की दैनिक आवाजाही को आसान बनाने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री की आत्मीय पहल से हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया।
Singrauli News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे शहर अध्यक्ष समेत 46 कांग्रेसी गिरफ्तार