Singrauli News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे शहर अध्यक्ष समेत 46 कांग्रेसी गिरफ्तार

Singrauli News: शनिवार को वैढ़न में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जब शाम को कांग्रेसी सीएम से मिलकर ज्ञापन देने के लिए जिला कार्यालय से पैदल निकले थे, तो रास्ते उन्हें पुलिस ने रोक दिया और जाने नहीं दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। फिर मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद पूरे 46 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी को दो बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

पुलिस लाइन से सभी को करीब दो घंटे के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर शहर अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा है कि क्या हम लोग आतंकवादी हैं? क्या सीएम सिर्फ भाजपा के हैं? हम लोग तो सिर्फ सीएम से मिलकर ज्ञापन देने जा रहे थे और इसके लिए तो हमने पहले ही कलेक्टर से लिखित में समय मांगा था। फिर भी समय न देना और मिलने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना बिल्कुल गलत है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तारी देने वालों मेंरामअशोक शर्मा, रामशिरोमणि शहवाल, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, रूपेशचंद्र पांडेय, राघवेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाठक, मधु शर्मा, अशोक पैगाम, विजय सिंह, राघवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र द्विवेदी, आशुतोष सिंह, अनिल वर्मा, अनिल वैश्य, रामगोपाल पाल, विजय शाह, मो. शाहिद खान, कृष्ण प्रसाद शाह, सविता प्रतापति, सविता सिंह, संध्या सिंह, राम सकल शर्मा, हरिकमल वैश्य, गंगा प्रसाद शाह, रामधरन शाह, देवेन्द्र सिंह, अरविंद दुबे, शिव मिलन वैश्य, संजय शाह, उग्रसेन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, रावेन्द्र शर्मा, परशुराम जायसवाल, राकेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य शामिल रहे।

नवानगर से भी कांग्रेसी गिरफ्तार

उधर, नवानगर क्षेत्र में भी पुलिस ने कांग्रेसियों गिरफ्तारी की। जानकारी के अनुसार, वहां से भी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम डॉ. मोहन यादव से मिलकर ज्ञापन देने जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनके निकलने के पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किये जाने वालों नवानगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष युवा इंटक अजय सिंह चंदेल डब्बू, विधानसभा महासचिव कमल नारायण सिंह शामिल रहे। फिर कुछ घंटों के बाइ इन सभी को छोड़ा गया।

Singrauli News: मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 55 लाख की लागत से वैढ़न में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया भूमिपूजन

Leave a Comment