Singrauli News: सिंगरौली जिले के 18वें स्थापना दिवस एवं नगर गौरव कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे जिला मुख्यालय वैढ़न पहुंचे। सतना में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सिंगरौली के लिए रवाना हुए। उनका हेलीकॉप्टर एनसीएल बिलौंजी में निर्मित हेलीपैड पर उतरा।
प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वहीं पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 11 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये से बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, सांसद डॉ. राजेश सांसद, विधायक व मंत्री संग शिलान्यास करते सीएम।
मिश्रा व विधायक रामनिवास शाह के साथ भूमिपूजन किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण एनसीएल सीएसआर के सहयोग से किया जाएगा। जिसमें स्वीमिंग पूल, टेनिस, बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट के साथ क्रिकेट के प्रशिक्षण की सुविधाएं और एकेडमी भी होंगी। इसका संचालन जिला प्रशासन करेगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री उमंग भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर रवाना हो गए।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: नवजीवन विहार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ठेले पर खाया समोसा