Singrauli News: पार्टी कार्यालय में सीएम ने पूछे सवाल तो गोलमोल जवाब देने लगे भाजपाई !

Singrauli News: जनसंघ की स्थापना का कारण क्या था? यह सवाल शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाद कार्यक्रम दौरान पूछा। दरअसल, सीएम ने पार्टी कार्यालय में अपने उद्बोधन दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया और संगठनात्मक मजबूती के संबंध में जब चर्चा कर रहे थे, तो उन्होंने कहाकि अभी कुछ दिन पहले ही आप सभी ने संगठन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया होगा।

वहां आप सभी ने अच्छे से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया होगा, तो चलिए बताइये कि जनसंघ पार्टी की स्थापना क्यों की गई थी, इसका कारण क्या था? इस सवाल का जवाब देने के लिए वैसे तो एक के बाद एक कई वरिष्ठ भाजपाई चेहरे सामने आये, लेकिन सीएम के सवाल का सटीक जवाब देने के बजाए गोलमोल जवाब देते रहे।

जिससे सीएम ने एक के बाद एक कइयों को जवाब देने का अवसर दिया, लेकिन जब जवाब संतोषजनक नहीं मिला व समयाभाव के कारण उन्होंने खुद इसका जवाब देते हुये कश्मीर के विभाजन के दौर से जुड़े घटनाक्रम के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंत्री थे और उन्होंने इस विभाजन में कश्मीर को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा दी जा रही अनावश्यक छूट से काफी आहत हो गये थे, जो कि देश के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था।

Singrauli News: मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 55 लाख की लागत से वैढ़न में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया भूमिपूजन

Leave a Comment