Singrauli News: नवजीवन विहार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ठेले पर खाया समोसा

Singrauli News: शनिवार को जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वैढ़न से एनटीपीसी के बीच आवागमन कर रहे थे, तो इसी बीच उनका काफिला रात में नवजीवन विहार में चौक व एनटीपीसी गेट के बीच में सड़क किनारे इलाहाबादी समोसे के नाम के समोसे के ठेले पर रुका।

उस ठेले में पहुंचते ही सीएम ने ठेले में समोसा बेच रहे दुकानदारों से बातचीत कर हालचाल पूछा। फिर समोसे का लुत्फ लेते हुये दोनों दुकान संचालकों से उनके बारे में व घर-परिवार समेत आजीविका के बारे में जानकारी लेने लगे। उन्होंने समोसों के स्वाद की तारीफ भी की।

वहीं, समोसे की दुकान पर सीएम के साथ काफिले की भीड़ देखकर आसपास के लोग भी उमड़ने लगे और मौके पर काफी भीड़ लग गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस ने भीड़ को सीएम के पास एकत्र नहीं होने दिया।

ये भी पढ़े-

Singrauli Mahotsav 2026: सिंगरौली की पहचान सिर्फ कोयले से नहीं, यह सोने की खदान वाला प्रदेश का एकमात्र जिला है, सीएम

Leave a Comment