Singrauli Mahotsav 2026: सच में ऊर्जा की राजधानी है सिंगरौली। सिंगरौली की पहचान अब सिर्फ कोयले से नहीं है बल्कि अब तो यह सोने की खदान वाला प्रदेश का एकमात्र जिला भी है। यह हमारे सिंगरौली के लिए सौभाग्य की बात है। यहां के लोग सोने जैसे मन वाले हैं। जमीन के नीचे भी सोने की खदान और मन की निर्मलता भगवान भगवान विश्वनाथ की याद दिलाती प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, सिंगरौली लगातार विकास कर रहा है, यहां के प्रतिभाशाली पांच बच्चों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट में स्थान बनाया है।
भविष्य भी आपका और आज भी आपका, ये सौभाग्य अगर किसी को मिला है तो वह सिंगरौली को मिला है। वाकई में यह मानना पड़ेगा कि परमात्मा ने सिंगरौली को क्या गजब का सौभाग्य दिया है। यहां के लोगों में परिश्रम और प्रतिभा की विशेष कृपा है। यहां के लोगों को भगवान ने विशेष प्रतिभा दी है। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर ऊर्जा संरक्षण में योगदान दें। मैंने भी आज वाहनों का काफिला छोडकर हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक बस से यात्रा की है।
राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे, मथुरा में कृष्ण भी मुस्कुराएंगे
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा, हमने सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण शुरू किया है। ये विद्यालय प्रदेश में आधुनिक शिक्षा का परचम लहराएंगे। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन आकर गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी और युद्ध के मैदान में गीता का सुंदर उपदेश दिया। हम प्रदेश के प्रत्येक नगर में गीता भवनों का निर्माण कर सनातन ज्ञान की विरासत को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं और मथुरा में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।
हम कैसे भूल सकते हैं कि शत-प्रतिशत वोट मिले
सीएम बोले, ये जो मेरा दौरा है, वह विविधताओं के साथ अलग-अलगी चीजों को जोड़कर संकलित किया है। एक तरफ संगठन की रचना के बलबूते हमारे जिले के लिए ये सौभाग्यशाली है। हमारी सरकार अगर बनी है, अगर शत-प्रतिशत सीटें कहीं से मिली है तो वह सिर्फ सीधी सिंगरौली है। आप सभी का यह योगदान है और इसे हम कैसे भूल सकते हैं।
गंगा दशहरा के दिन करें जल संरक्षण का कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। प्रदेशभर में गुड़ी पड़वा से 30 जून तक जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।
देश में जल संरक्षण के सर्वाधिक कार्य मध्यप्रदेश में हुए हैं। गंगा दशहरा के एक दिन पहले पूरे प्रदेश में जल संरक्षण के कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। हम किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सिंगरौली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली जिले को आज 552 करोड़ रुपये की लागत के 71 निर्माण कार्यों की सौगात दी गई है। लाडली बहनों को गैस अनुदान के रूप में 114.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। समाज कल्याण योजनाओं से लाभान्वित 69.71 लाख हितग्राहियों को 202 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
उन्होंने सभी सिंगरौलीवासियों को जिले के 18वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सिंगरौली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों तथा लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
सिंगरौली एयरपोर्ट की फाइल पहुंची प्रदेश में
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सीएम से कहा सिंगरौली एयरपोर्ट की फाइल अब प्रदेश में अटकी है, इसलिए सीएम साहब से गुजारिश है कि इस पर ध्यान दे देंगे तो केन्द्र से लगभग सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और सिंगरौली को बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट मिल जायेगा, जो कि रीवा से भी बड़ा होगा।
उन्होंने जिले में अंतरराज्यीय बस स्टैंड, गौ अभयारण्य निर्माण समेत अन्य कई मांगें भी रखी। इससे पहले विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक शिराज केएम, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में एनआरएलएम समूहों की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।
हमारी बिजली से चल रही दिल्ली मेट्रो
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 25 हजार मेगावाट हो गया है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ-साथ हम दूसरे राज्यों को भी बिजली दे रहे हैं। दिल्ली मेट्रो भी हमारी बिजली से संचालित हो रही है।
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। लाडली बहना योजना के तहत हर महीने बहनों को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में खाड़ी युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहे हैं। इस संकट के बीच भी हम किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर 100 लाख टन से अधिक गेहूं का उपार्जन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपार्जन की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।
ये भी पढ़े-
उत्तर बिहार में विमान सुरक्षा को बड़ी मजबूती, दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF के हवाले
Singrauli Mahotsav के लिए सिंगरौली आ रहे सीएम, देंगे Sports Complex सहित 533 करोड़ की सौगात