Singrauli News: मोरवा एसडीओपी गौरव पांडे बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना

Singrauli News: मोरवा एसडीओपी एवं 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव पाण्डेय का स्थानांतरण कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा आज 5 जून को जारी आदेश में उनका तबादला अनुविभागीय अधिकारी मोरवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सतना के पद पर किया गया है।

गौरतलब है कि गौरव पाण्डेय ने बीते वर्ष 7 अगस्त को मोरवा एसडीओपी का पदभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वे रीवा में भी पदस्थ रहे थे। उनके प्रोबेशन पीरियड में उन्हें मुख्यालय के आदेश के बाद मोरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क दुर्घटना, व ओबी कंपनियों में रोजगार को लेकर हड़ताल समेत बड़ी बैंक डकैती जैसे अपराधों में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Singrauli News : आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से दहला देवसर बाजार,सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक

Leave a Comment