Singrauli News: कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा मंगलवार प्रातः संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान वैध अभिवहन पास के बिना खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी तथा एक हाइवा वाहन क्रमांक एमपी-66-एच-2264 को मिट्टी के अवैध परिवहन में संलग्न पाए जाने पर जप्त किया गया।
जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी बंधौरा, पुलिस थाना माड़ा एवं पुलिस थाना कोतवाली वैढ़न में खड़ा कराया गया है।खनिज विभाग द्वारा बताया गया है कि जप्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Singrauli News: जादू टोने के शक में भतीजे ने कर दी मामा की हत्या, 16 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार
Singrauli News: मोरवा में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस