Singrauli News : सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित दो गिट्टी क्रशर हुआ सील

Singrauli News : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन और खनिज अमले ने ग्राम बड़कुड और ग्राम पिपरवान स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित दो गिट्टी क्रशर खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया है।

पूर्व में तहसीलदार चितरंगी, खनिज निरीक्षक श्री मिश्रा तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अमले द्वारा की गई संयुक्त जांच में इन खदानों में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद कलेक्टर सिंगरौली द्वारा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी ईटीपी (ट्रांजिट पास) तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दी गई थी। इसके बावजूद खदान संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर क्रशर और खदान का संचालन किया जा रहा था।

इस अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 11 जून को खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्रशरों को सील कर दिया। खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त संचालकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत आगामी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Singrauli News: रिलायंस कोल माइंस में पीसी ऑपरेटर की मौत, परिजनों का गेट पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Comment