Singrauli News: NCL में नौकरी दिलाने के नाम पर दास बालक गुप्ता उर्फ़ बालिका प्रसाद गुप्ता पर ₹13 हजार रुपए लेने का आरोप, 6 महीने बाद भी नहीं लौटा रहा पैसा

Singrauli News: दो युवतियों का आरोप—दस्तावेज लेकर जॉइनिंग का भरोसा दिया, अब मोबाइल बंद कर बना रहा दूरी, पैसे वापस मांगने पर बनाता है बहाना

singrauli-news-das-balak-gupta
singrauli-news-das-balak-gupta

सिंगरौली जिले बैढ़न शहर की दो युवतियों ने एक व्यक्ति पर NCL में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने और बाद में पैसा वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवतियों का कहना है कि जनवरी 2026 में दास बालक गुप्ता नामक व्यक्ति ने स्वयं को NCL का कर्मचारी बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।

singrauli-news-das-balak-gupta
singrauli-news-das-balak-gupta

सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर अपने अकाउंट में डलवाये 13 हजार रुपये 

 

युवतियों के अनुसार, आरोपी ने सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर 2 युवतियों से कुल ₹13,000 अपने बैंक खाते में जमा कराए। साथ ही दोनों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी ले लिए। आरोप है कि उसने कहा था कि NCL में उनकी जॉइनिंग हो चुकी है और केवल कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं बाकी हैं, जिसके बाद उन्हें जॉइनिंग के लिए कॉल आएगी।

 

नौकरी ना लगने के 6 महीने बाद भी नहीं लौटाया पैसा

युवतियों का कहना है कि करीब 5 से 6 महीने बीत जाने के बाद भी न तो जॉइनिंग हुई और न ही किसी प्रकार की सूचना मिली। जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी लगातार अलग-अलग बहाने बनाने लगा।

singrauli-news-das-balak-gupta
singrauli-news-das-balak-gupta

पैसा लौटाने को नहीं है तैयार 

पीड़ितों का आरोप है कि कभी वह पासबुक की फोटो मंगाकर कहता है कि अभी पेमेंट कर रहा हूं, कभी शनिवार-रविवार का बहाना बनाकर सोमवार को भुगतान करने की बात कहता है। कई बार बैंक का सर्वर डाउन होने की बात कही गई, तो कभी मोबाइल खराब होने का बहाना बनाकर संपर्क से बचता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने यह भी कहा कि उसने चेक लगा दिया है, लेकिन पीड़ितों का दावा है कि आज तक उनके खाते में कोई राशि नहीं पहुंची।

singrauli-news-das-balak-gupta
singrauli-news-das-balak-gupta

पैसे मांगने पर फोन कर लेता है स्विच ऑफ

उनका आरोप है कि अब वह न तो पैसा लौटाने को तैयार है और न ही ठीक से संपर्क कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, दास बालक गुप्ता के मोबाइल नंबर 7354765302 पर कई बार कॉल करने पर फोन कभी स्विच ऑफ मिलता है तो कभी कॉल रिसीव नहीं की जाती।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : सिंगरौली में नाबालिगों से काम कराने वालों के विरुद्ध दर्ज किया गया मामला, मुक्त कराए गए 6 नाबालिग

Leave a Comment