Singrauli News: दुआरी व ढोंगा गांव में धावा बोलकर चोर उठा ले गए लाखों रुपये का सामान

Singrauli News: कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत दुआरी व ढोंगा गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने एक ही रात में धावा बोलकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश की है। ढोंगा में चोर गुर्जर परिवार का कपड़े व आभूषण ले जाने में कामयाब हुए हैं। वहीं दुआरी गांव के शुक्ला परिवार को नगदी, आभूषण के अलावा कपड़े लेकर गये हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर पेटी व फैले कपड़े बरामद किये हैं। पुलिस घटना स्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग को बुलाकर जांच कराई है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दोनों मामलों का खुलासा शीघ्र हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार सरौंधा गांव निवासी तारकेश्वर शुक्ला के घर में हुई चोरी के दौरान चोर सोने की दो चेन, सात अंगूठियां, झुमके व एक लाख रुपये ले गये हैं, जबकि ढोंगा गांव में हुई चोरी की घटना में पेटी में रखे महंगे कपड़े व जेवर चोरी हुए हैं।

फैली हुई है दहशत

सुबह दोनों गांव के बाहर पेटी व फैले कपड़े व अन्य सामान देखकर गांव में दहशत फैल गई। शोर मचने पर लोगों ने चोरी की जानकारी कुंदवार पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहर जाकर पेटी बरामद की है, जबकि सीधी से फोरेंसिक टीम बुलाई गई, ताकि फिंगर प्रिंट के हिसाब से चोरों तक पहुंचा जा सके। वहीं डॉग से भी कुछ सुराग मिलने की आशंका बताई जा रही है।

Singrauli News: बलिया नाला की जर्जर रोड से बढ़ रहा हादसों का खतरा 

Leave a Comment