Singrauli News: सिंगरौली कार्यालय संवाददाता, (मोरवा)। धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन चालू करने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसी के मद्देनजर सिंगरौली से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
आज 25 एवं 26 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन – गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया के रास्ते किया जाएगा। – 26 जून तक खुलने वाली गाड़ी – सं. 11447 जबलपुर-हावड़ा– शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया-धनबाद के रास्ते किया जाएगा।
26 जून को संतरागाछी – से खुलने वाली गाड़ी सं. 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस उसी रूट से चलाया जायेगा। इसी प्रकार – आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को तीसरी लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग – कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर दिया गया है।
Singrauli News: नवानगर से लापता हुई किशोरी पचखोरा में मिली