Singrauli News: वैढ़न में युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Singrauli News: सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर के कॉलेज तिराहे के पास एक कंपनी में काम करने वाली युवती को बहला-फुसलाकर नशीले पदार्थ का सेवन करवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती व उसके परिजनों द्वारा घटना की पूरी जानकारी महिला थाने में गत दिनों दर्ज करा दी गई थी।

शिकायत दर्ज कराने की जानकारी जब युवक को लगी तो वह युवती के परिजनों के मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रहा है कि अगर 10 दिनों के अंदर युवती को उसके पास नहीं भेजा गया तो वह युवती का फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करवा देगा। युवक भरत शर्मा द्वारा दी गई धमकी के बाद से युवती और उसके परिजन डरे सहमे हुए हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि युवक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

Singrauli News: जुड़वा तालाब परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का हुआ भव्य लोकार्पण

Singrauli News: नो-एंट्री में घुसा ट्रक, पुलिस के इशारे पर भी नहीं रुका चालक, कोर्ट ने लगाया 31 हजार रुपये जुर्माना

Leave a Comment