Singrauli News: नामांतरण, सीमांकन, आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, आरटीई के तहत आवेदन सहित अन्य विभागीय सोजनाओं का लाभ अब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत काम के लिए अगर आप सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना चाहते तो इसके लिए शासन द्वारा लागू की गई एमपी ई-सेवा पोर्टल का उपयोग करना होगा।
यह एकीकृत पोर्टल प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराएगा। एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से 56 से अधिक सरकारी विभागों की 5 सौ से अधिक सेवाओं का लाभ नागरिक घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल की खास बात यह है कि सिंगल साइन-ऑन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के लिए बार-बार लॉग इन करने अथवा दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
समय सीमा रहेगी निर्धारित
पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं और पर्सनल काम से संबंधित किए गए आवेदनों का समय पर निराकरण हो, इसके की गई है। जैसे ही हम लिए लोक सेवा की तरह समय सीमा भी निर्धारित आप एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करेंगे तो संबंधित आवेदन संबंधित सरकारी सेवा के आईडी में पहुंच जायेगा।
सरकारी सेवा के आईडी में आवेदन आने के बाद वह उसका निराकरण समय सीमा में कर आवेदक के आईडी पर भेज देगा, जिससे आवेदक को सरकारी कार्यालय आने-जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
बनानी होगी अपनी आईडी
एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपनी आईडी बनानी होगी। आईडी बनाने के बाद उसी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। पोर्टल सामाजिक सुरक्षा मिशन, समग्री आईडी से भी जुड़ा हुआ है। जिससे परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर, आधार नंबर और समग्री आईडी के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
मोबाइल एप के रूप में उपलब्ध है सेवा
एमपी ई-सेवा पोर्टल मोबाइल एप के रूप में भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर में एमपी सेवा एप डाउनलोड कर मोबाइल के माध्यम से भी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। अभी तक जिन कामों के लिए तहसील कार्यालय, एसडीएम, जनपद, जिला पंचायत, सामाजिक न्याय विभाग, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति, उद्यानिकी, फॉरेस्ट, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और आरईएस जैसे विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वह नहीं लगाना पड़ेगा। इन विभागों से संबंधित काम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है।
Singrauli News: वैढ़न में युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी