Singrauli News: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों से कई लोग घायल

Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में जमीन संबंधी विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाएं, बताया बच्चे तक घायल हुए हैं। जा रहा है कि जमीन के नाप-जोख को लेकर भगवान दास बैस, प्रभाव सिंह, विजय सहित अन्य लोगों का विवाद दिगंबर सिंह, हीरा सिंह, कमल आदि से चल रहा था।

शुक्रवार को जमीन की नामी के लिए पटवारी व राजस्व अमला गया था। अमले के वापस आने के बाद दोनों पक्षों के बीच नाप-जोख को लेकर कहासुनी शुरू हुई और लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद में प्रभाव सिंह, भगवान दास, प्रीतम सिंह, विजय सिंह, आरबी सिंह, राधा सिंह को चोट पहुंची है, जिनकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दोनों पक्षों से मामला दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि विवाद जमीन के हिस्से की बांट को लेकर हुआ है। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Singrauli News: आग का गोला बना बल्कर चालक ने कूदकर बचाई जान

Leave a Comment