Singrauli News: नेशनल हाइवे-39 में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक चलते बल्कर में अचानक आग लग गई। जिस समय बल्कर में आग लगी वह तेज गति में था, आग की लपटें देखकर चालक किसी तरह से चलते बल्कर से कूदकर जान बचाई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा बल्कर वाहन जल गया। बल्कर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन को बुलाया। मौके पर जब तक दमकल वाहन पहुंचा, तब तक ट्रेलर जल चुका था। राहत की बात रही कि बल्कर में लगी आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बल्कर में राखड़ लोड था, जो यूपी से रीवा जा रहा था।
शार्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि राखड़ लोड बल्कर वाहन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ी, जिससे चालक समय पर आग को देख नहीं पाया था। जिस समय बल्कर में आग लगी, उस समय सड़क पर ट्रैफिक अधिक था, लेकिन राहत की बात रही कि आग लगे बल्कर की चपेट में कोई दूसरा वाहन नहीं आया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग किस कारण से लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Singrauli News: मेधावी योजना के तहत 133 में से मात्र 20 विद्यार्थियों ने ली थी स्कूटी