Singrauli News: सिंगरौली में 2 दिन से राहत दे रही बारिश की बुँदे, सीधी जिले तक पहुंचा मानसून

Singrauli News: जिले में सोमवार के बाद मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। दिनभर से जारी गर्मी से अधिक उमस की मार से शाम की इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दिलाई। खासकर जिला मुख्यालय वैढ़न से लेकर शहर व आसपास के जो इलाके अक्सर बारिश के लिए तरसते रहते हैं, उन तमाम क्षेत्रों में दो दिन से करीब घंटेभर बारिश हो रही है। परिक्षेत्र लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है।

इसी बीच मौसम केन्द्र भोपाल ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने का अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मानसून की उत्तरी सीमा अब सीधी तक पहुंच चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के शेष हिस्सों समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में सिंगरौली सहित विंध्य क्षेत्र में भी अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

बारिश के आंकड़े अब भी चिंता बढ़ा रहे मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 जून तक सिंगरौली जिले में 43.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 124.8 मिमी होनी चाहिए थी। यानी जिला में अब भी 65 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। पड़ोसी सीधी में भी स्थिति बेहतर नहीं है, जहां सामान्य से 73 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूरे प्रदेश में अब तक 88.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य 131.1 मिमी के मुकाबले 33 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसतन 59 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, जहां बारिश सामान्य से सिर्फ 7 प्रतिशत कम रही है।

अच्छी बारिश से खेती-किसानी की भी बढ़ी सक्रियता

खेतों में पानी पहुंचने से खरीफ सीजन की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। बारिश के इस दौर से किसानों में भी उम्मीद बढ़ी है। समय पर और लगातार वर्षा होने से धान सहित खरीफ फसलों की बुआई को रफ्तार मिलेगी, वहीं जलस्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ते की संभावना है। पिछले दो दिनों की बारिश ने सूखी धरती को राहत तो दी है, लेकिन पूरे जून महीने के आंकड़े बताते हैं कि जिले को अभी भी सामान्य बारिश की भरपाई करनी बाकी है।

Singrauli News: ट्रेनों की सफाई में लापरवाही, सिंगरौली रेलवे स्टेशन ट्रैक में कचरे का भण्डार

Singrauli News: आधी रात को जेसीबी लगाकर गिराया गया मकान, दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

Leave a Comment