Singrauli News: सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार देवसर से बैढ़न की ओर जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 17 पी 1250 हिंडाल्को महान के एक नंबर गेट के समीप जयसवाल ढाबा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक रेत से भरे हाइवा वाहन से सड़क पर बालू गिरा दिया गया था। इसी दौरान बारिश होने से बताया जा रहा है कि बस का पहिया सड़क पर फैली बालू पर चढ़ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई। सूचना के अनुसार, हादसे में हिंडाल्को कर्मी राजेश पाठक उर्फ लाला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक समीर वारसी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों को उपचार के लिए बैढन स्थित ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहीं मृतक राजेश पाठक के शव का पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।
Singrauli News: टावर निर्माण के दौरान हुए विवाद में भूमि स्वामी की दर्दनाक मौत
Singrauli News: सिंगरौली में 2 दिन से राहत दे रही बारिश की बुँदे, सीधी जिले तक पहुंचा मानसून