CM Helpline Platform: सीएम हेल्पलाइन में सिंगरौली की रैंकिंग में हुआ सुधार, 11 से 7वें स्थान पर पहुंचा

CM Helpline Platform: सीएम हेल्पलाइन प्लेटफार्म पर शिकायतों की सुनवाई करने के मामले में जिले की रैंक फरवरी के मुकाबले मार्च माह में सुधरी है। हाल ही में प्रदेश स्तर पर जारी हुई मार्च माह की ताजा रैकिंग में सिंगरौली को 7वां स्थान मिला है, जबकि इससे पूर्व फरवरी में 11वां स्थान था, यानी शिकायतों के निराकरण में इजाफा हुआ है।
मार्च में प्राप्त 7600 शिकायतों में संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 49.95 प्रतिशत रहा। इससे कुल वेटेज स्कोर 82.33 व रेटिंग-ए मिली है। रैकिंग की इस लिस्ट में प्रथम समूह के जिलों की लिस्ट में रीवा संभाग से सिर्फ सिंगरौली ही सर्वाधिक रेटिंग पाकर टॉप-10 जिलों में स्थान बना सका है। सातवें नंबर पर सिंगरौली के बाद सीधी 15वें, सतना 17वें और रीवा 21वें नंबर पर है। वहीं, पूरे प्रदेश में रायसेन जिले का प्रथम स्थान फरवरी की भांति मार्च में भी बरकरार है।

फरवरी की तरह मार्च में ननि का चौथा स्थान बरकरार

सीएम हेल्पलाइन रैकिंग में सिंगरौली नगर निगम का चौथा नंबर फरवरी की भांति मार्च में भी बरकरार रहा। वैसे फरवरी के मुकाबले मार्च में शिकायतों की संख्या कुछ घटी और कुल प्राप्त 350 शिकायतों में से संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 56.57 प्रतिशत व रेटिंग-ए रही। इस लिस्ट में जबलपुर नगर निगम प्रथम है।

फरवरी की भांति मार्च में भी सिंगरौली पुलिस नंबर 2 पर

सीएम हेल्पलाइन रैकिंग में सिंगरौली पुलिस ने भी प्रदेश स्तर पर फरवरी के दूसरे स्थान को मार्च माह में बरकरार रखा है। हालांकि, मार्च में फरवरी के मुकाबले कुल शिकायतों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है, जिसका कुछ असर अन्य आंकड़ों पर दिख रहा है, लेकिन इससे प्रदेश स्तर पर सिंगरौली पुलिस के स्थान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जिससे मार्च में मिली 1271 शिकायतों में से संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 53.49 प्रतिशत व रेटिंग-ए रही। इसमें प्रथम स्थान पर टीकमगढ़ पुलिस है।

सिंगरौली जिला पंचायत की रैंकिंग 1 पायदान आई ऊपर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की सुनवाई में जिला पंचायत सिंगरौली का प्रदर्शन फरवरी के मुकाबले मार्च में सुधरा है। फरवरी के 9वें स्थान के मुकाबले जिला पंचायत को मार्च में 8वां स्थान प्रदेश की द्वितीय समूह की लिस्ट में मिला है। मार्च में सिंगरौली जिला पंचायत द्वारा प्राप्त 594 शिकायतों में संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 52.83 प्रतिशत व रेटिंग-ए रही। इस लिस्ट में प्रथम स्थान पर ग्वालियर जिला है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

Singrauli News: निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं के प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा

Leave a Comment