MP News: जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पनवार सेगरान में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस पंचायत में एक अस्थाई बाड़े में बंद 10 गायों की भूख और प्यास के चलते मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण आक्रोशित है।
इस पूरे मामले को लेकर जब शिवसेना को सूचना मिली तो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, गौरक्षा दल के केशव मिश्रा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाड़े के अंदर बंद करीब 40 गोवंश को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के सहयोग से मृत गायों को दफनाया गया। शिवसेना पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत में आवारा मवेशियों को बाड़े में तो बंद कर दिया, लेकिन उनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीण राधेश्याम ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गोवंश बाड़े में बंद थे। इस पूरे मामले को लेकर पंचायत सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही 10 गायों की आकाल मौत हो गई।
जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र ङ्क्षसह सोलंकी ने कहा कि इस मामले में पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।
Singrauli News: हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा होने पर पुलिस का हुआ सम्मान
Singrauli Nawanagar News: अवैध रूप से खेतों में करंट युक्त झटका तार लगाने वाला पकड़ाया