Rajiv Gandhi College Singrauli : शिक्षण व्यवस्था में इजाफा करने की दिशा में भी सिंगरौली जिला स्नैः-स्नैः आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थान राजीव गांधी कॉलेज को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। दरअसल, राजीव गांधी कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
इस स्वीकृति के साथ कॉलेज ने जिले में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। एआईसीटीई द्वारा जारी लेटर ऑफ अप्रूवल (अनुमोदन पत्र) के अनुसार, राजीव गांधी कॉलेज सिंगरौली जिले का पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जिसे बीसीए कोर्स संचालित करने की अनुमति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। क्योंकि जिस बीसीए कोर्स के लिए जिले के स्टूडेंट्स को बाहर दूसरे जिलों या प्रदेश में जाना पड़ता था, तो अब उन्हें यह कोर्स अपने ही जिले में मिल जायेगा, जिससे कई परेशानियों से बचते हुये जिले में ही अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
कितनी सीटें हुईं आवंटित?
एआईसीटीई द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी आदेश की प्रति 16 अप्रैल 2026 को कॉलेज संचालक सुनील सिंह को प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के बाद कॉलेज परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में BCA संचालित करने के लिए राजीव गांधी कॉलेज सिंगरौली को 75 सीटें आवंटित की गई हैं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इच्छुक छात्र आगामी सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया भाग ले सकते हैं। यह कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभकारी होगा जो कम्प्यूटर, आईटी और डिजिटल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
इस उपलब्धि पर सभी लोग खुश
कॉलेज की इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिडा अध्यक्ष दिलीप शाह ने हर्ष व्यक्त किया है। कॉलेज संचालक सुनील सिंह ने इस सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों, स्टाफ और प्रबंधन समिति को दिया। उन्होंने कहाकि यह उपलब्धि टीम के सामूहिक प्रयास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, सतेंद्र सिंह, प्रभाकर, प्रभात सिंह, कमलेश सिंह और राजीव गांधी विद्यालय की प्राचार्या मीना माधवी सहित समस्त कॉलेज परिवार ने खुशी व्यक्त की है।
ये भी पढ़े-