Singrauli News: नगरीय क्षेत्र में जनगणना का विधायक ने जोन 3 में किया आगाज

Singrauli News: जनगणना के तहत नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण मकान गणना का शुभारंभ वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल,  भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर रेनू शाह,  नगर जनगणना अधिकारी  ज्योति सिंह, एचएम श्रीवास्तव, नरेश शाह सहित वार्ड  पार्षद संतोश शाह  विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान गणना कार्य की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।
प्रगणकों ने घर-घर जाकर आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया तथा जनगणना के महत्व को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने जनगणना  को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग करें।

कलेक्टर के देखरेख में जनगणना शुरू

कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव बैनल के नेतृत्व में आज शुक्रवार से ऊर्जाधानी सिंगरौली में  जनगणना 2027 के महाअभियान का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। देश के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के पहले चरण में आज 1 से 30 मई तक जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों की नंबरिंग और सूचीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा।
कलेक्टर बैनल के निर्देशन में आज सुबह से ही जिले के निर्धारित क्षेत्रों में प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर पहुंचे और पूरी पारदर्शिता के साथ डिजिटल माध्यम से मकानों पर मार्किंग एवं परिवारों की प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया। अभियान की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय चार्ज अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर प्रगणकों के कार्यों का सघन निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment