Singrauli Crime News: रास्ता रोककर चाचा-भतीजे से मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज

Singrauli Crime News: जियावन थाना क्षेत्र के मजौना गांव में सरहंगों द्वारा चाचा-भतीजे का रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात उस समय की बताई जा रही है, जब चंदुआर निवासी अभिषेक द्विवेदी, शिवम द्विवेदी अपने चाचा राजकुमार द्विवेदी के साथ बोलेरो जीप से मजौना शिवमंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मंदिर पहुंचने से पहले रास्ते में जनक साकेत उर्फ बोड़ई, उसका भाई श्रीनाथ साकेत और साजन

साकेत बोलेरो के सामने खड़े हो गए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर जनक साकेत हाथ में लिए चाकू जैसे नुकीले औजार से हमला किया, जिसमें अभिषेक की आंख में चोट घायल अभिषेक। लगी। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग आए और बीच बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ितों की शिकायत पर जियावन थाना पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई बाल-बाल बचे सवार

शहर के मॉडल रोड पर एसपी ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार इतनी तेज गति में थी कि जिस डिवाइडर से टकराई वह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद कार से धुआं निकलने लगा, तभी कार सवार लोग नीचे उतर गए, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। एसपी कार्यालय के सामने हादसा होने से कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस कर्मियों और आम लोगों ने तत्काल पहुंचकर कार सवार लोगों की मदद की।

Singrauli News: प्रताड़ना से परेशान महिला ने दुधमुंहे बेटे-बेटी संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत

Leave a Comment