Singrauli News: बरगवां थाना क्षेत्र के डाला गांव में एक युवक की निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डाला निवासी युवक जगन्नथ सिंह गोंड़ पिता बाबा सिंह गोड़ (47) का शव शनिवार सुबह घर से कुछ दूर खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला।
युवक के सिर में मिट्टी के ढेले से प्रहार किया गया था, जिससे शव के पास मिट्टी के ढेले पड़े मिले हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरगवां थाना पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। मौके पर मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
कई लोगों से चल रही पूछताछ
युवक की हत्या के मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि युवक की हत्या करने के पहले उसको घर से खींचकर लाया गया था। परिजन अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं, जिससे पुलिस को युवक की हत्या के पीछे की मुख्य वजह पता करने में दिक्कत हो रही है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के बिंदु को भी जांच में शामिल किए हुए है।
दहशत में गांव के लोग
डाला गांव में युवक की निर्मम हत्या की घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। युवक मेहनत मजदूरी करता था। गांव में उसका किसी से वाद-विवाद भी नहीं था। ग्रामीणों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि जगन्नाथ की कोई हत्या कर सकता है। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर का कहना है कि हत्या के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Singrauli Crime News: रास्ता रोककर चाचा-भतीजे से मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज
Singrauli News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में टॉवर पर चढ़े युवक का चार घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा