Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली हेतु प्रस्तावित विद्युत लाइन विस्तार कार्य के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री अजीत सिंह बघेल ने प्रस्तावित विद्युत लाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लाइन विस्तार के अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले विद्युत पोलों के संभावित स्थलों का चिन्हांकन किया गया है।
बैठक में कलेक्टर श्री बैनल ने प्रस्तावित मार्गों का चयन करते समय हैवी ट्रैफिक वाले क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन विस्तार कार्य के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी अथवा यातायात संबंधी कठिनाई उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी पहलुओं का समुचित अध्ययन किया जाए।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रस्तावित मार्गों का स्थल निरीक्षण करने तथा वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में एनसीएल निगाही, एनसीएल अमलोरी, एनटीपीसी विंध्यनगर, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, यातायात विभाग के अधिकारी के साथ साथ मेडिकल कॉलेज एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Singrauli News: जयंत बस स्टैंड पर पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक-स्कूटी को रौंदा, बड़ा हादसा टला