सिंगरौली: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) सिंगरौली द्वारा सोमवार को जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रखड़ परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
37लाख का राजस्व वसूल
कार्रवाई के दौरान कुल एक लाख सैंतीस हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा, वैध दस्तावेजों की उपलब्धता तथा परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन सुनिश्चित करें।