Singrauli News: एनएच-39 पर रहा 20 घंटे जाम, पानी तक के लिए तरसे यात्री

Singrauli News: नेशनल हाइवे 39 रीवा-रांची में बुधवार की रात को जियावन थाना क्षेत्र में खाखर नदी के पास दो लोडिंग वाहनों के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन फोरलेन सड़क पर ही पलट गए। राहत की बात रही कि वाहन चालकों को चोट नहीं पहुंची, लेकिन हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

Singrauli NEWS
Singrauli NEWS

बीच सड़क में दोनों वाहन के पलटने से एनएच में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात 11 बजे से सड़क पर लगा जाम गुरुवार की शाम तक लगा रहा। करीब 20 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम लगा रहा, लेकिन जाम को खुलवाने के लिए कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे वाहन चालकों और पब्लिक को खासी परेशानी हुई।

देरी से पहुंचे लोग बुधवार की रात से जो लोग बीच जंगल में लगे जाम में फंसे रहे, उनमें से कई लोग बारात से वापस लौट रहे थे, तो कुछ लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन 20 घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के चलते कई लोग समय पर निश्चित जगहों पर नहीं पहुंच पाये। सड़क पर पलटे हाइवा में कोयला लोड था और बल्कर में राखड़ लोड थी, जिससे वाहनों को सड़क से अलग करना मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि जिले में कोई ऐसी क्रेन नहीं है जो लोडिंग वाहनों को खींच सके, यही कारण है कि दोनों वाहन बीच सड़क पर ही पड़े रहे।

जाम में फंसी रहीं एबुलेंस

खाखर नदी के पास से शुरु हुआ जाम करीब दस किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ लगा रहा। जाम में एक एबुलेंस भी फंस रही। बताया जा रहा है कि एब्लेस किसी खखरी गांव जा रही थी, लेकिन जाम की वजह से एबुलेंस मरीज को लेने नहीं पहुंच पाई थी। जाम इतना भीषण था कि एबुलेंस चालक चाहकर भी वाहन को आगे पीछे नहीं कर पाया और एक ही जगह खड़ा रहा।

जाम खुलवाने नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

सीधी-सिंगरौली सड़क पहले से ही बदहाल है, सड़क बनाने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सड़क का हस्तांतरण एनएचएआई को करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन 20 घंटे से लगे जाम को खुलवाने के लिए NHAI, MPRDC को तो छोड़िए, जिला और पुलिस प्रशासन के लोग तक नहीं पहुंचे। गुरुवार को वाहन चालकों और जाम में फंसे लोगों ने किसी तरह से छोटे वाहनों के लिए सड़क के किनारे पड़े पत्थरों को हटवाकर रास्ता बनाया, लेकिन वह कारगर नहीं रहा और जो वाहन जहां फंसे थे, वह वहीं खड़े रह गए।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: मोरवा में बढ़ती गर्मी के बीच ठंडे पानी का संकट, लाखों का Water Cooler Plant बना शोपीस

Singrauli News: कोरसर कोठार पंचायत में ट्रांसफार्मर की मांग अधूरी, प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में नाराज़गी

Leave a Comment