Singrauli News: भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को ‘खनिक अभिनंदन दिवस–2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में आयोजित केंद्रीय समारोह में सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल तथा श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य—सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से अशोक कुमार मिश्रा, आरसीएसएस से राम प्रताप सिंह, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय एवं सीएमओएआई के महासचिव सर्वेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, संविदाकर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
‘वर्तमान वर्ष को बनाएं प्रेषण का वर्ष’ – सीएमडी, एनसीएल ‘खनिक अभिनंदन दिवस’ के अवसर पर सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम ने टीम एनसीएल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पिछले वर्ष उत्पादन लक्ष्य से अधिक 140.5 एमटी की प्राप्ति सभी कर्मियों की समेकित मेहनत, साहस और प्रतिबद्धता का परिणाम है। अपने उद्बोधन में उन्होंने एनसीएल की सुदृढ़ कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष को ‘प्रेषण का वर्ष’ के रूप में मनाने का आह्वान किया।
सीएमडी एनसीएल साईराम ने इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि एनसीएल ने निरंतर अपने वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त किया है। साथ ही भविष्य में उत्पादन वृद्धि के लिए नई संभावनाओं की तलाश पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि कोयला बेस-लोड के रूप में देश के लिए एक प्रमुख ऊर्जा स्रोत बना रहेगा। देश में बढ़ती बिजली की मांग के परिप्रेक्ष्य में कोल इंडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि कोयला है तो भरोसा है।
उन्होंने टीम एनसीएल से प्रेषण ढांचे को सुदृढ़ करने तथा ग्रीष्मकाल में देश की बढ़ी हुई ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप ग्राहकों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए खदानों के स्टॉक को कम करने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि एनसीएल अपनी एफएमसी परियोजनाओं के माध्यम से प्रेषण क्षमता को निरंतर बढ़ा रहा है। शीघ्र ही कंपनी 92% कोयला मैकेनाइज्ड एवं पर्यावरण-अनुकूल विधियों से प्रेषित करने में सक्षम होगी।
सीएमडी एनसीएल ने मानसून की तैयारियों को समय रहते सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के लिए एनसीएल परिवार को बधाई दी तथा विभिन्न हितधारकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट परियोजनाओं, संविदाकर्मियों एवं एनसीएल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जेसीसी सदस्यों ने भी सभी श्रमवीरों को शुभकामनाएँ दीं तथा बीते वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति हेतु एनसीएल टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम का आयोजन एनसीएल के कल्याण विभाग द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश कुमार त्रिवेदी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: नगरीय क्षेत्र में जनगणना का विधायक ने जोन 3 में किया आगाज
Singrauli News: राज्य मंत्री ने शंखनाद के साथ किया जनगणना का शुभारंभ