Singrauli News: जिला अस्पताल से नाली की जाली चोरी, पुलिस ने खुद सक्रिय होकर चोरों से कराया बरामद

Singrauli News: जिला मुख्यालय बैढ़न में कबाड़ चोर गिरोह सक्रिय हैं, इसे नकारा नही जा सकता है। कबाड़ चोरों पर पुलिस का संरक्षण भी है। इस तरह के आरोप आये दिन लगते भी रहते हैं, परंतु कोतवाली पुलिस पर इसका असर भी नही पड़ रहा है। वह अपने धून में रंगे हुये हैं। ताजा मामला जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न का है। जहां परिसर में लोहे की सरिया से जाली बनाकर नालियों को ढकी गई थी। दर्जन भर जाली को चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट भी नही दर्ज की।
दरअसल जिला चिकित्सालय परिसर के नालियों में लगी लोहे की जालियों को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के द्वारा 1 अप्रैल को कोतवाली थाना प्रभारी के नाम पत्र देकर घटनाक्रम से अवगत कराया गया, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कोतवाली पुलिस सिविल सर्जन के उक्त पत्र को वैरंग लौटा दी, बल्कि अपनी नाक बचाने के लिए सक्रिय होकर आधा अधूरा जाली चोरों के यहां से उठा ले आई।
अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार पुलिस को कैसे पता चला कि बेलौहां टोला के ही कबाड़ियों ने लोहे की जाली को चोरी किया है। इसीलिए आरोप लग रहा है कि कोतवाली पुलिस के संरक्षण में कबाड़ चोर गिरोह सक्रिय हैं। कौन सा कबाड़ी कितना भारी है,  सब कोतवाली पुलिस के जानकारी में है। फिलहाल पुलिस की सक्रियता पर भी तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment