Singrauli News: आमने-सामने से भिड़ी बाइक, दो लोगों की मौत, महिला सहित तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Singrauli News: निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के कछरा गांव के पास बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि घटना तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत होने की वजह से हुई है।

आमने-सामने से टक्कर होने पर दोनों बाइकों में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे, जिसके चलते किसी के सिर में चोट पहुंची तो किसी का पैर टूट गया। वहीं हादसे में उदयभान सिंह पिता राजबहोर सिंह (32) और रामखेलावन सिंह पिता संपत सिंह दोनों निवासी रजनिया की मौत हो गई है। हादसे में घायल लालमणि सिंह, रामलखन पनाड़िया व एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हेलमेट बचा सकती थी युवक की जान 

दोनों बाइक पर पांच लोग सवार थे, लेकिन किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। बाइक सवार अगर हेलमेट पहने हुए होते तो सिर में जो चोट लगी, वह नहीं लगती और जान बच जाती। स्थानीयजनों की मानें तो दोनो बाइकों के सवार तेज गति में थे।

जब तक एक दूसरे को देखते और तेज रफ्तार बाइक को नियंत्रित करते तब तक दोनों में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। दोनों युवक रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

ये भी पढ़े-

PM Janman Yojana: जिले में 449 शिविर आयोजित, लेकिन बैगा जाति तक नहीं पहुंची पीएम जनमन योजना

Security Guard Recruitment 2026: सिक्योरिटी गार्ड भर्ती रोजगार मेला 11 से 16 मई होगा आयोजित

Leave a Comment