Security Guard Recruitment 2026: आजीविका मिशन के तत्वावधान में युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए पंजीयन कराने रोजगार मेले का आयोजन 11 मई से जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित किया जाएगा।
सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाली मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद युवाओं को बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। एनआरएलएम डीपीएम मंगलेश्वर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले के कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को जनपद पंचायत वैढ़न में पंजीयन शिविर लगाया जाएगा।
जबकि 12 मई को माड़ा के पंचायत भवन में, 13 मई को जनपद पंचायत देवसर के कार्यालय में, 14 मई को बरका पंचायत भवन में, 15 मई को जनपद पंचायत चितरंगी कार्यालय प्रांगण में व 16 मई को दुधमनिया ग्राम पंचायत कार्यालय में शिविर का आयोजन होगा। इसलिए बेरोजगार युवक इन जगहों पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
ये भी पढ़े-
PM Janman Yojana: जिले में 449 शिविर आयोजित, लेकिन बैगा जाति तक नहीं पहुंची पीएम जनमन योजना