Singrauli News: परियोजना अधिकारी शहरी परियोजना द्वारा आज पंजरेह झिंगुरदह बस्ती क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों, कांटा बैरियर झिंगुरदह, चन्द्रपुर एवं खैरवाही बस्ती झिंगुरदह का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तीनों केंद्र संचालित पाए गए, जहाँ बच्चों की लंबाई एवं वजन का भौतिक सत्यापन सीधे पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से किया गया। समीक्षा के दौरान केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कम पाए जाने पर परियोजना अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
वहीं स्व-सहायता समूहों द्वारा भोजन तो मीनू के अनुसार वितरित किया जा रहा था, किंतु नाश्ता वितरण में निर्धारित मीनू का पालन नहीं करने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक रही।
ये भी पढ़े-