Singrauli News: बस स्टैंड बैढ़न के परिसर में शराबियों ने भाजी लाठियां, आपस में जमकर हुई मारपीट

Singrauli News: कोतवाली बैढ़न से चन्द कदम दूर अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर बैढ़न के शराब दुकान के समीप आज शुक्रवार की दोपहर करीब आधा दर्जन शराबी जमकर लठ चलाए। हालांकि घटना की सूचना पुलिस तक नही पहुंची है। लेकिन घटना के वक्त स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।
दरअसल बस स्टैंड के शराब दुकान के सामने  अचानक किसी बात को लेकर करीब आधा दर्जन अराजक तत्व आपस में लाठी-डण्डे से मारपीट शुरू कर दिये। पहले गाली-गलौज दे रहे थे, इसके बाद बेदम पीटाई शुरू हो गई है। यहां तक कि ठेला व्यापारी भी मारपीट करने के लिए दौड़ पड़े।
इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। दूसरे पक्ष के संख्या बल देख एक पक्ष भाग खड़ा हुआ। हालांकि घटना की रिपोर्ट किसी भी पक्ष के द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई है, लेकिन शहर में पुलिस के प्रति अराजक तत्वों में खौफ नही रह गया है, इसीलिए आये दिन मारपीट सहित अन्य घटनाएं होती रहती हैं। प्रबुद्धजनों का मानना है कि ऐसे अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें, ताकि आरोपियों को पुलिस के प्रति भय पैदा हो।

Leave a Comment