Singrauli News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

Singrauli News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार कर सिंगरौली लेकर पहुंची है। मामला थाना विंध्यनगर अंतर्गत पुलिस चौकी जयंत क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी संतलाल साहू पिता भरत लाल साहू के खिलाफ  युवती ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में वादा पूरा नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत के बाद से आरोपी क्षेत्र छोड़कर फरार हो गया था, जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में मिली।
इसके बाद विशेष टीम गठित कर बेंगलुरु भेजी गई, जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिंगरौली लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछतांछ की जा रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment