Singrauli News: गन्नई में नलकूप खनन कर रही बोरिंग मशीन ट्रक जप्त, प्रतिबंध आदेश का कर रहे थे उल्लंघन 

Singrauli News: जिले के थाना सरई एवं चौकी बरका पुलिस ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर नलकूप खनन कर रहे बोरिंग मशीन ट्रक के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 15 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गन्नई में राजकुमार बैस के घर के पीछे बोरिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा है, जबकि कलेक्टर  द्वारा 2 मई से 15 जुलाई  तक जिले में नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
सूचना पर चौकी बरका पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोरिंग मशीन ट्रक क्रमांक टीएन 48 एक्स 2414 से बोरिंग कार्य होता मिला। मौके पर मौजूद चालक प्रेमलाल जायसवाल उर्फ  गुड्डू जायसवाल निवासी पटेहरा खुर्द थाना कोतवाली सीधी हाल मुकाम घोघरा सरई द्वारा कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने बोरिंग मशीन ट्रक जप्त कर कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बरका उनि नृपेन्द्र सिंह, एसके सोनवानी,  आर मनीष ठाकुर एवं सावन मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment