Singrauli News: सड़क किनारे का एक पेड़ फिर गिरा चपेट में आने से महिला की हुई मौत

निगाही गेट के पास एक पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत की घटना के माह भर के भीतर ऐसी ही एक दूसरी घटना हो गई है। ये घटना अमलोरी क्षेत्र के खदान मार्ग में स्थित दसौती तिराहे के समीप स्थित बस स्टॉप के पास हुई। यहां शाम के समय आंधी और बारिश का क्रम थमने के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे का एक विशाल वृक्ष अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

ऐसे में वहीं पर दो बच्चों के साथ मौजूद एक महिला वृक्ष की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पेड़ के गिरने से चपेट में आया बस स्टॉप का स्ट्रक्चर भी गिर पड़ा और उसकी चपेट में महिला के साथ वाले दोनों बच्चे आ गये। यह हादसा देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर महिला व बच्चों को बचाने लगे। तत्काल घायल महिला व बच्चों को नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर

दसौती तिराहे के पास तेज आंधी से गिरा पेड़।

दिया। जबकि दोनों बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला करीब 32 वर्षीय सुनीत शाह पति राजेन्द्र शाह निवासी अमझर है। इस हादसे में उसके साथ चपेट में आये दोनों बच्चे उसी के हैं, जिनमें एक लड़का व एक लड़की है।

हादसे से आक्रोशित ने लगाया जाम

दूसरी की ओर इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर सड़क पर जाम लगा दिया और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर अमलोरी की सुरक्षा विभाग की टीम, सीआईएसएफ और नवानगर टीआई अनिल पटेल पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। ये सभी लोग आक्रोशितों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन हादसे के कुछ देर बाद शुरू हुआ आक्रोश का यह क्रम रात करीब 10 बजे तक जारी रहा।

आक्रोशितों इस दौरान आक्रोशितों द्वारा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आर्थिक मुआवजे सहित कई मांगें की जा रही थीं। ऐसे में आक्रोशितों से वार्ता कर उन्हें काफी देर तक समझाया गया और कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनने के बाद जाम खुल पाया।

Singrauli News: संबल और बीओसीडब्ल्यू योजना के हितग्राही ध्यान दें 13 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, अन्यथा निरस्त होगा श्रमिक कार्ड’

Singrauli News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीएसआर के अंतर्गत नवीन तलाबों के निर्माण हेतु करार पर हस्ताक्षर

Leave a Comment