Singrauli News: सिंगरौली में 1 जून से 30 जून तक लगेगा लोक कल्याण मेला

Singrauli News: भारत सरकार एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 1 जून से 30 जून तक निगम मुख्यालय में विशेष लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 19 जून को भव्य पीएम स्वनिधि महोत्सव भी मनाया जाएगा।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी, ठेला लगाने वाले एवं छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं (को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। इस आयोजन के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा डिजिटल लेन-देन से जोड़ा जाएगा, साथ ही उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए बैंक के माध्यम से कार्यशील पूंजी के रूप में 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण बेहद आसान शर्तों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

​नगर निगम प्रशासन ने शहर के समस्त शहरी पथ विक्रेताओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक हितग्राही अपने आवश्यक दस्तावेजोंजैसे पहचान पत्र पहचान दस्तावेज समंग्र आईडी, बैंक पासबुक और आधार लिंक मोबाइल नंबर के साथ निगम मुख्यालय के कक्ष क्रमांक 28 में उपस्थित होकर अपना आवेदन व पंजीयन करा सकते हैं। निगम ने सभी पात्र छोटे व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा 1 जून से 30 जून तक मेले में पहुंचकर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ उठाएं।

Singrauli News : सिंगरौली विस्थापन मंच के ग्रुप में वायरल पत्र से बढ़ी उम्मीदें, एनसीएल अधिकारियों ने नहीं दी आधिकारिक प्रतिक्रिया

Singrauli News : साइबर ठगी के शिकार युवक को सिंगरौली पुलिस ने वापस दिलाए 51 हजार

Leave a Comment