Singrauli News: अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Singrauli News: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज वृत्त वैढ़न अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल द्वारा ग्राम खुटार एवं ग्राम गहिलरा में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम खुटार में आरोपी राजकुमारी शर्मा, पति राजकुमार शर्मा तथा ग्राम गहिलरा में आरोपी लालचंद शाह, पिता श्यामलाल शाह एवं रामविशाले शाह, पिता गोपाल शाह के रिहायशी मकान एवं दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 10 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं 23 केन बीयर बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,970 रुपये है।

कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, अमरपाल सिंह, संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक कमलभान सिंह उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Singrauli News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Singrauli News: समान नागरिक संहिता को लेकर जिला पंचायत सभागार में 9 जून को विशेष जनपरामर्श बैठक

Leave a Comment