Singrauli News: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 जून को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Singrauli News: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना सिंगरौली द्वारा अवगत कराया गया है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली में आगामी 11 जून को एक दिवसीय विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड नीमराना, राजस्थान युवाओं के चयन के लिए सिंगरौली आ रही है। शासकीय आई.टी.आई. सिंगरौली के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंपस ड्राइव दिनांक 11 जून 2026 को प्रातः 10रू00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. (वैढ़न), सिंगरौली परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में पुरुष एवं महिला दोनों ही वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इस कैंपस ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा तथा आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संस्थान प्रशासन के अनुसार आई.टी.आई. के सभी इंजीनियरिंग तकनीकी और नॉन-इंजीनियरिंग गैर-तकनीकी ट्रेड्स के अभ्यर्थी इस ड्राइव के लिए पात्र होंगे। इसके लिए वही छात्र-छात्राएं योग्य माने जाएंगे जिन्होंने वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में अपनी आई.टी.आई. की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 19,988 रुपये प्रति माह सी.टी.सी. का आकर्षक मानदेय दिया जाएगा, जिसमें नियमानुसार पी.एफ. (भविष्य निधि, ई.एस.आई.सी. कर्मचारी राज्य बीमा, कैंटीन, कन्वेंस वाहन भत्ता और ट्रांसपोर्ट परिवहन जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस ड्राइव में शामिल होने के लिए ऑनलाइन लिंक ड्राइव में शामिल होने के लिए ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/vLitp2iVSVRVDuBZA पर जाकर या जारी किए गए क्यू.आर. कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा,सी.वी.,रिज्यूमे, 10वीं और आई.टी.आई. की अंकसूची व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सभी दस्तावेजों की छायाप्रतियों के 3 सेट लेकर शासकीय आई.टी.आई. में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। संस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त भर्ती कंपनी के नियमों व शर्तों के अनुसार की जाएगी तथा इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। प्राचार्य ने जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Singrauli News : चितरंगी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण

Singrauli News: अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही, 13.3 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Leave a Comment