Singrauli News: शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 8 चालकों पर की गई कार्रवाई

Singrauli News: गुरुवार-शुक्रवार की रात को यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों की जांच के दौरान 8 लोडिंग वाहन चालक ऐसे मिले जो शराब के नशे में वाहन चलाते मिले।

शराब के नशे में वाहन चलाते मिले वाहन चालकों के वाहन को जब्त कर चालक का लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। निगाही, अमलोरी, पुराना ट्रैफिक तिराहे पर 50 से अधिक लोडिंग वाहनों की जांच की गई।

शराब के नशे में वाहन चलाते मिले वाहन चालकों को हिदायत दी गई, दोबारा शराब के नशे में वाहन चलाते मिले तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नवागत एसपी सियाज केएम ने यातायात पुलिस न और थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सड़क हादसों में ज कमी लाने के लिए नियमित रुप से वाहनों की जांच कर प्र वाहन चालकों को समझाएं कि शराब के नशे में वाहन प्र न चलाएं, जो वाहन चालक ऐसा करते मिलें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Singrauli News: तियरा गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की गई जान

Singrauli News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में खुलेगा इन्क्यूबेशन सेंटर

Leave a Comment