Singrauli News: दुधिचुआ परियोजना को मिला नया 850 एचपी डोजर

Singrauli News: एनसीएल की दुधिचुआ परियोजना में 5 जून 2026 को रिपर अटैचमेंट से लैस नया 850 एचपी डोजर कमीशन कर परिचालन में शामिल किया गया। परियोजना में इस मशीन की तैनाती से खनन गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार नया डोजर खदान संचालन को मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसून के दौरान आवश्यक तैयारियों को बेहतर बनाने में भी सहायक होगा। साथ ही यह एनसीएल के कोयला उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डोजर के हस्तांतरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीएल दुधिचुआ परियोजना और जीएमएमसीओ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे परियोजना की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Singrauli News: बैक होते ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए 13 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत

Leave a Comment