Singrauli News: कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के कोयलकाट गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गांव में टेंट का सामान लेकर आया था, सामान उतारने के बाद चालक जब ट्रैक्टर ट्राली को बैक कर रहा था, उसी समय बालक राजेंद्र यादव पिता तिलकराज यादव निवासी धौहनी चपेट में आ गया।
ट्राली की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपनी नानी के घर आया हुआ था। शनिवार को हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुंदवार चौकी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर चालक विश्वनाथ सिंह गोड़ को पकड़ लिया है।
Singrauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से ननिहाल में आए नाबालिग की दर्दनाक मौत