Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल गांव में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा, जिससे घर में सो रहे राजेंद्र कुमार शाह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर आदानी परियोजना क्षेत्र से परसौना की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे मकान में घुस गया।
घटना के बाद माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Singrauli News: कोयला, फ्लाई ऐश एवं भारी वाहनों के परिवहन हेतु कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश