Singrauli News: सिंगरौली जिले के बधौरा क्षेत्र स्थित अडानी कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक प्लांट के बॉयलर में कार्य करते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत मजदूरों के बीच दहशत फैल गई। बताया जाता है कि( Powermec pvt ltd )पावरमेक प्राईवेट कंपनी में कार्य कर रहा था जो कि कार्य पर पहुंच कर कार्य शुरू किया था जिस दौरान लोहे का बड़ा हिस्सा मजदूर के सीने से लग गया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर झारखंड का रहने वाला था और पावर मेक कंपनी के अंदर हेल्पर का कार्य कर रहा था।
मामले में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बॉयलर में फंसने से हादसा हुआ है तथा घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद एक बार फिर निजी कंपनियों के पावर प्लांटों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों का कहना है कि यदि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता तो संभवतः इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी।
Singrauli News: कोयला, फ्लाई ऐश एवं भारी वाहनों के परिवहन हेतु कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश