Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र के कोहराखोह के पास सोमवार रात फिर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें – कोयला लोड एक ट्रक आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बरगवां से रीवा होते हुए मैहर जाने के लिए निकला था। कोयला लोड ट्रक जब सजहर घाटी के कोहराखोह मोड़ के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पलटते ही ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। बीच सड़क पर धू-धू कर जलते ट्रक को देखकर मौके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। ट्रक के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे।
ट्रक में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक में लगी आग की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन आग बुझाने के लिए नहीं पहुंची, देखते ही देखते आग पूरे ट्रक में फैल गई, जिससे कोयला लोड पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया।
आशंका जाहिर की जा रही है कि कोयला लोड ट्रक में संभवतः पहले से आग सुलग रही थी, जो हवा लगते ही भड़क गई। ट्रक में लगी आग को स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी।
New Railway Rules: बिना टिकट रेल यात्रा करते पकड़े गये तो भरना होगा दोगुना जुर्माना
Singrauli News: एक घंटे की बरसात में जलमग्न हो गई शहर की नालियां, सड़कों पर भरा पानी