Singrauli News: जयंत के विजय स्टेडियम में इन दिनों नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट से फुटबॉल के रोमांच का माहौल बना हुआ है। यहां रोज ही दर्शकों को फुटबॉल के एक से बढ़कर एक शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार रात आयोजित विजय कप नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले दोनों मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक फुटबॉल देखने को मिली। पहले मुकाबले में एमएससी बार्सिलोना ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में जयंत स्पोर्टिंग क्लब विजेता रहा।
एक नजर मैचों पर
टूर्नामेंट का दिन का पहला लीग मुकाबला एमएससी बार्सिलोना और विंध्याचल सोसाइटी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त बनाने में सफल नहीं हो सकीं और मुकाबला बराबरी पर रहा। हालांकि दूसरे हाफ में एमएससी बार्सिलोना ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल दागे और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।
दिन का दूसरा लीग मैच जयंत स्पोर्टिंग क्लब और बीना स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन जयंत स्पोर्टिंग क्लब ने मिले अवसरों का बेहतर लाभ उठाते हुए दो गोल किए और 2-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।
अतिथियों ने भी लिया मैचों का लुत्फ
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल सिंगरौली मुख्यालय की अंतरराष्ट्रीय एथलीट इंदु बाला मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और फुटबॉल को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उनके द्वारा किक ऑफ किए जाने के साथ मुकाबलों की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के र मैं फिरोज अहमद, रामपोश, डीएफए उसे उपाध्यक्ष असगर अली, सचिव लवकुश कुमार तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, शोएब अख्तर, दीपक सिंह, राहुल गुप्ता, सत्यप्रकाश, तौसीब अहमद, दीपक पटेल, गुलाब हुसैन, विकास यादव, सचिन शर्मा एवं नईम बाबू सहित कई खेल प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।
Singrauli News: देवसर शिव मंदिर ट्रस्ट के आय-व्यय सहित अन्य जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग
Singrauli News Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में ग्रामीणों को किया गया जागरूक