Singrauli News: ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के प्रग्नेंट महिला और नवजात की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और पैसे मांगने का लगाया आरोप

Singrauli News: सिंगरौली जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों पर गंभीर लापरवाही, अभद्र व्यवहार तथा पैसे मांगने के आरोप लगाए।

प्रग्नेंट महिला और नवजात की हुई मौत

परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को समय पर उचित उपचार नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान उनसे पैसे की मांग की गई और विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी भी डॉक्टर या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस ने भी मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रसूति व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Singrauli News: आकाशीय बिजली से झुलसी महिला, एम्बुलेंस नहीं पहुंची; महरैल जंगल में तीन महीने से बंद है रास्ता

Leave a Comment