Singrauli News: रेलवे स्टेशन से यात्री का iPhone चोरी, वापस करने के लिए मांगे 10 हजार रुपये, युवक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Singrauli News: सिंगरौली जिले में सोमवार दोपहर मुंबई से लौट रहे एक यात्री का बरगवां रेलवे स्टेशन के पास से iPhone चोरी हो गया। चोरी के बाद आरोपी ने मोबाइल लौटाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। हालांकि, पीड़ित ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपी को बैढ़न बस स्टैंड बुलाया और लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री मुंबई से अपने घर लौट रहा था। बरगवां रेलवे स्टेशन के पास किसी समय उसका iPhone चोरी हो गया। मोबाइल गायब होने के बाद उसने अपने नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद कथित आरोपी ने फोन उठाया और मोबाइल वापस करने के एवज में 10 हजार रुपये देने की शर्त रखी।

पीड़ित ने मोबाइल वापस पाने के लिए आरोपी की बात मानने का नाटक किया और उसे बैढ़न बस स्टैंड पर बुला लिया। तय समय पर जैसे ही आरोपी मोबाइल लेकर पहुंचा, युवक ने पहले से मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके कब्जे से चोरी हुआ iPhone भी बरामद कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Singrauli News: ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के प्रग्नेंट महिला और नवजात की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और पैसे मांगने का लगाया आरोप

Leave a Comment